IPL-2024 : टीमों को अपने ही घरों में हारने का सिलसिला जारी, जीत के साथ दूसरे स्थान पर KKR

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 51वां मैच खेला गया। कल के मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। टीमों का अपने ही घर में हारने का सिलसिला जारी है। कल शुरू में लड़खड़ाने के बाद बीच के ओवर में संभलते हुए केकेआर ने मुंबई के सामने अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन मुंबई टीम की भी वहीं हाल हुआ। मुंबई की टीम अपने ही घर में कोलकाता से हार गई। जीत के साथ कोलकाता की टीम ग्रुप स्टेज में 14 अंकों के साथ नंबर-2 पर काबिज है। जबकि मुंबई आठवीं हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही उसके पांच बल्लेबाज 57 रन पर आउट हो गए। मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (70 रन, 52 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और मनीष पांडे (42 रन, 31 गेंद, दो चौके, दो छक्के) की साझेदारी के बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई की तरफ से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (18/3) और नुवान तुषारा (42/3) ने अच्छी गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत बेहद ही खराब रही टीम ने 71 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। टीम को किसी भी तरह 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (56 रन, 35 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (24 रन, 20 गेंद, एक चौके, एक छक्के) ने टीम को किसी भी तरह बड़ी हार से बचा लिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में केवल 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और कोलकता ने यह मैच 24 रन से जीतकर कुल सातवीं जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (33/4), वरुण चक्रवर्ती (22/2), सुनील नरेन (22/2) और आंद्रे रसेल (30/2) ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलायी। टीम को संभालते हुए अर्धशतकीय पारी के लिए वेंकटेश अय्यर को ‘मैन ऑफ द मैच दिया’ गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : रोमांचक मैच में राजस्थान पर भारी रहा हैदराबाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...