Advertisment

Patna : Businessman shot dead , इलाके में फैली सनसनी

Patna : Businessman shot dead – राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव नहीं रुक रहा। अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है। राजधानी पटना में सोमवार को दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीमेंट कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना पटना के गोपालपुर थाना इलाके के सिरपतपुर गांव की है जहां सोमवार की सुबह अपराधियों ने कारोबारी के दुकान पर पहुंच कर सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से कारोबारी घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। मृतक कारोबारी की पहचान आलोक कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने दुकान में बैठे थे तभी दो की संख्या में आये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में सदर एसडीपीओ-2 सत्कर्म ने बताया कि अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी की हत्या कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जल्दी है अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- ARARIA में मतदान को लेकर कर्मी और ईवीएम डिस्पैच शुरू

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Businessman shot dead Businessman shot dead  Businessman shot dead 

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...