Advertisement
Advertisement

EOU ने पूर्व मंत्री से 3 घंटे तक की पूछताछ, ये है मामला…

पटना: बिहार में नीतीश सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में EOU की टीम ने पूर्व मंत्री एवं राजद नेता बीमा भारती से पूछताछ की। EOU की टीम ने बीमा भारती से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद EOU कार्यालय से बाहर निकलने के बाद बीमा भारती ने कहा कि मेरे ऊपर साजिश के तहत मुकदमा किया गया है। मैंने नीतीश सरकार गिराने के लिए कोई कोशिश नहीं की थी। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।

बता दें कि फरवरी 2024 में एनडीए सरकार गठन के दौरान जदयू विधायकों को रूपये और मंत्रिपद का लालच दिया गया था। इस मामले में जदयू विधायक ने मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच EOU कर रही है। EOU ने इस मामले में पूर्व मंत्री बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस भेजा था और पूछताछ के लिए बुलाया था। जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने दावा किया था कि उन्हें यह कहा गया था कि अगर वह राजद को विश्वास मत जीतने में मदद करते और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते तो उन्हें 10 करोड़ रुपये नगद और मंत्री पद दिए जाते।

यह भी पढ़ें – CM ने आशा-ममता को दी सौगात तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा धन्यवाद…

पूर्व विधायक बीमा भारती पिछले साल जदयू में थी और फ्लोर टेस्ट के दौरान अचानक लापता हो गई थी। हालांकि उस समय वह मीडिया में यह जानकारी दे रही थीं कि उनके पति अवधेश मंडल बीमार हैं। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीमा भारती नहीं पहुंचीं। बाद में जब सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत के आधार पर अवध बिहारी चौधरी पूर्व अध्यक्ष हो गए तो वह आयीं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  RJD का चरित्र हो रहा प्रमाणित, गुरु प्रकाश ने कहा भाई वीरेंद्र की बातें पड़ेंगी भारी…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...