Advertisment

मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामगढ़ : दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्तिपीठ रजरप्पा में स्थित मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य गाइडलाइन का पालन हो, इसके लिए मंदिर परिसर के आसपास पुलिस बलों की तैनाती की गई है. रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने इसको लेकर रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा का जायजा लिया. कोरोना काल और लॉकडाउन में छूट के बाद से मां छिन्नमस्तिका मंदिर में लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां की आराधना कर रहे हैं.

रामगढ़ : मुकेश

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...

Jharkhand Home Guard Recruitment: रांची में 24 अगस्त से दस्तावेज सत्यापन,...

 रांची जिला गृह रक्षा वाहिनी भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 24 अगस्त से 12 सितंबर तक होगा। जानें किस प्रखंड...