PM के सभा स्थल का चिराग ने किया निरीक्षण

हाजीपुर: हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत कुतुबपुर, हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एनडीए समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि मेरे नेता मेरे पिता आदरणीय श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हाजीपुर की जनता से आर्शीवाद लेने मैं हाजीपुर आया हूं। ऐसे में यहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम होना मेरे लिए सौभाग्य है।

इससे पहले मेरे नेता मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मेरी मुलाकात हुई और तब से अब तक प्रधानमंत्री जी से मेरा व्यक्तिगत सम्बंध रहा है।

वही दूसरी तरफ भगवानपुर प्रखंड के वार्ड नं 13 स्थित रत्नपुरा में कुछ दिन पूर्व अगलगी की घटना के उपरान्त आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। स्थानीय प्रशासन से बात कर जल्द-से-जल्द सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा की राशि व मकान एवं शौचालय अविलंब देने की मांग की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि मौके पर हाजीपुर अरविन्द कुमार सिंह, जिला प्रभारी अशरफ अंसारी, पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, जिला मिडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान, संजय चौधरी, विनोद राय, रिंकु कुमारी, मनोज सिन्हा, नौशाद आलम, मुकेश पटेल, दरोगा पासवान, पवन राज, कमलेश राय, प्रभात सहित एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- AMIT SHAH के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पलटवार

pm pm pm

pm

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...