Loksabha Election 2024 – Third Phase Voting: दोपहर 1 बजे तक हुई 39.92 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा बंगाल में 49.27 फीसदी पड़े वोट तो बिहार में 36.69 फीसदी पड़े

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024  के Third Phase Voting में मंगलवार सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बीच कुल 39.92 फीसदी वोटिंग होने की सूचना है। मंगलवार को 11 राज्यों की 93 सीटों पर जारी मतदान में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल में आगे हैं। मंगलवार की सुबह से ही पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचे और दोपहर 1 बजे तक 49.27 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। बिहार में इतने ही समय तक 36.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। भारत निर्वाचन आयोग के अपडेट ब्योरे के मुताबिक, छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

बिहार में इतने ही समय तक 36.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।
Voting Update in Bihar

यूपी में 38.12 फीसदी वोटिंग हुई, सबसे सुस्त मतदान महाराष्ट्र में 31.55 फीसदी

Loksabha Election 2024 के Third Phase की  Voting में आज उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की 9, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, पश्चिम बंगाल की 4, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की 2 सीटों पर मतदान जारी है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देश में दोपहर 1 बजे तक 39.92 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 49.27 फीसदी, दूसरे नंबर पर गोवा में 49. 04 फीसदी, तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ में 46.14 फीसदी, चौथे नंबर पर असम में 45.88 फीसदी और छठे नंबर पर मध्य प्रदेश में 44.67 फीसदी वोटिंग हुई है। इसी के साथ ही दोपहर 1 बजे तक कर्नाटक में 41.59 फीसदी, दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव में 39.94 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 38.12 फीसदी, गुजरात में 37.83 फीसदी, बिहार में 36.69 फीसदी और महाराष्ट्र 31.55 फीसदी मतदान हुआ है।

आज  चिराग पासवान अपने पैतृक गांव खगड़िया में मताधिकार का प्रयोग किया
Chirag Paswan after casting his vote today.

चिराग पासवान ने किया मतदान, वोटरों से की मतदान की अपील

मजबूत लोकतंत्र और सशक्त भारत के निर्माण के लिए जरूरी है अपने मत का प्रयोग करना। आज लोजपा रामबिलास के प्रमुख चिराग पासवान अपने पैतृक गांव खगड़िया में मताधिकार का प्रयोग किया और चिराग पासवान जी ने आम जनता से अपील किया कि आप भी अपने घरों से निकले और मतदान करें। आपकी सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएगी ।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img