Loksabha Election 2024 – Third Phase Voting: यूपी के मैनपुरी में बवाल, भाजपा-सपा समर्थकों में भिड़ंत, पथराव

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024 में Third Phase Voting के दौरान यूपी के मैनपुरी में बवाल होने की सूचना है। राज्य निर्वाचन कार्यालय में पहुंची सूचना के मुताबिक, मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल  हो गए। भाजपा प्रत्याशी और राज्य के मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने तत्काल बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को वहां से तितर-बितर किया।

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल का यह वाकया हुआ। बताया जा रहा है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी और यूपी सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। उस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।

सपा कार्यकर्ता को जबरन गाड़ी में ले जाने का भाजपा पर आरोप

सपा (समाजवादी पार्टी) ने मैनपुरी लोकसभा सीट के किशनी में बूथ संख्या 117 पर सपा बूथ अध्यक्ष को भाजपा जिला पंचायत सदस्य द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सपा द्वारा किशनी के मतदान केंद्र बरिहा, बंसरमऊ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को भयभीत करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किया गया है। वहीं किशनी के बूथ संख्या 164 पर सपा कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार करने, कुसमरा के बूथ संख्या 141, 142, 143 पर सपा के बूथ एजेंटों को भगाने, बूथ संख्या 142 पर भाजपा के लोगों द्वारा पोलिंग डंप करने के प्रयास, किशनी के बूथ संख्या 67 पर भाजपा समर्थकों के पहचान पत्र देखे बिना मतदान करने, बूथ संख्या 18, 166, 19, 150, 41, 42, 43 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा सपा के एजेंट बनने से रोकने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया गया है।

सपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर बूथ कैपचरिंग का दावा किया है। सपा ने आरोप लगाया है कि किशनी विधानसभा के तेजगंज में बूथ संख्या 170 पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे द्वारा मारपीट करके बूथ कैप्चर करने का प्रयास हो रहा है। थाना कुर्रा के गांव सहन में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया तो विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक विवाद शांत हो चुका था। अधिकारियों ने किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र के पास न पहुंचने देने की हिदायत दी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img