लालू पर SAMRAT का हमला, कहा ‘चुनाव के दौरान लालू प्रसाद को आरक्षण याद आता है’

चुनाव के दौरान लालू प्रसाद को आरक्षण याद आता है। भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए मोदी जी को पीएम बनाना जरूरी: सम्राट चौधरी

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब लालू प्रसाद को आरक्षण याद आता है। ऐसे उनका आरक्षण मॉडल अपने परिवार तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

सम्राट चौधरी नालंदा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा में शामिल होने नालंदा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों से मोदी और नीतीश की जोड़ी को मजबूत करने के लिए कौशलेंद्र कुमार को प्रचंड विजय दिलाने की अपील की।

उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक लालू प्रसाद बिहार की सत्ता में थे तब उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर किसी एक व्यक्ति को भी आरक्षण देने का काम नहीं किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नालंदा के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा एवं जदयू की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए कोई भी समझौता करने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश में एनडीए की सरकार में सोलर युक्त बिजली लोगों को मिलने लगेगी जिसका बिजली बिल भी लोगों को नहीं देना पड़ेगा।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- VIJAY SINHA का बड़ा बयान, वे लोग 2025 में 25 भी सीट नहीं ला पाएंगे

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SAMRAT SAMRAT SAMRAT

SAMRAT

Saffrn

Trending News

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img