‘लालू प्रसाद से बड़ा लुटेरा कोई नहीं, भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द धुमती रही है उनकी राजनीति’

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से बड़ा कोई लुटेरा नहीं है। लालू प्रसाद की पूरी राजनीति भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द ही घूमती रही है। अपने सगे-सम्बंधियों तक को टिकट देने व अन्य लाभ पहुंचाने के एवज में लालू प्रसाद ने जमीन ली हैं। प्राइवेट लिमिटेड के तर्ज पर पार्टी चलाने वाले लालू प्रसाद ने चुनावों में टिकट बेचकर कई सौ करोड़ वसूले हैं।

GOAL Logo page 0001 27 22Scope News

लालू ने जमीन के बदले नौकरी दी

चौधरी ने कहा कि यूपीए-1 में रेलमंत्री बनने के बाद जहां उन्होंने रेलवे के दो होटलों को लीज पर देने के बदले पटना के सगुना मोड़ के पास कोचर बंधुओं से साढ़े तीन एकड़ जमीन हथिया ली, जहां उनके दोनों बेटे बिहार का ‘बिगेस्ट मॉल’ बनवा रहे थे, वहीं रेलवे में नौकरी देने के लिए बीपीएल हृद्यानंद चौधरी और ललन चौधरी से पत्नी, बेटे और बेटियों के नाम पर जमीन लिखवा ली। राकेश रंजन और मो. शमीम को एमएलसी बनाने के लिए उनसे पटना में कीमती जमीनें अपने परिजनों के नाम और ली। लालू प्रसाद थोड़े दिन पहले तक बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तरह-तरह से षड़यंत्र करते रहे हैं।

चारा घोटाला में लालू प्रसाद को जेल जाने की नौबत आई – सम्राट

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आज भी नहीं भूले हैं कि जब चारा घोटाला में लालू प्रसाद को जेल जाने की नौबत आई तो किस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और बाद के दिनों में वर्षों तक वे जेल से सरकार चलाते रहे। लालू प्रसाद की नजर में विकास का मतलब केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाना रहा है। गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू प्रसाद ने भ्रष्टाचार के जरिए अपने परिवार की अमीरी बढ़ाई और अकूत बेनामी सम्पत्ति का अम्बार खड़ा किया। बिहार के गरीबों, पिछड़ों से लालू प्रसाद का कभी कोई सरोकार नहीं रहा।

बेटे-बेटियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए लालू प्रसाद ने बिहार को बर्बाद किया – बीजेपी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटे-बेटियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए लालू प्रसाद ने बिहार को बर्बाद किया। राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में लालू प्रसाद ने दोनों हाथों से केवल बिहार को लूटा है। विकासहीनता की बिहार में ऐसी स्थिति थी कि देश में ही नहीं पूरी दुनिया में बिहार और बिहार के रहने वाले उपहास के पात्र बने। बिहार के लोग दूसरे प्रदेशों में अपनी पहचान छुपाते थे। लालू प्रसाद और उनके परिवार को बिहार की जनता कभी माफ करने वाली नहीं है।

सम्राट का ममता पर तंज, कहा- वो लूटेरी हैं

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फकीर आदमी है उनको हिमालय पर चले जाना चाहिए। उस पर सम्राट ने कहा की नरेंद्र मोदी फकीर आदमी हैं, वह देश का निर्माण कर रहे हैं। ममता बनर्जी लुटेरी हैं।

यह भी पढ़े : ‘4 जून को चकनाचूर हो जाएगा लालू परिवार का हसीन सपना’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...