ममता भुइयां के पक्ष में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने किया चुनाव प्रचार

गढ़वा. पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी आज गढ़वा के भवनाथपुर पहुंचे। यहां दोनों ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

ममता भुइयां के पक्ष में वोटरों से अपील

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी गठबंधन सरकार ही राहुल जी के नेतृत्व में आम जनमानस का काम कर सकती है। वहीं वीआइपी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की अगर फिर से सरकार बनती है, तो सविधान से खेलवाड़ करके हमारे हक और अधिकार को लूट लिया जाएगा। इसलिए इनकी जुमलेबाजी में नहीं आना है।

उन्होंने कहा कि हमारे चार विधायक को बीजेपी ने खरीद लिया था। भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत है। सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी ने गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Cesto mart add 7 22Scope News

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...