Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों का समय और पैसा बचेगा

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।


Ranchi News रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:15 बजे हटिया से बानो के लिए रवाना हुई। पहले दिन नई ट्रेन की जानकारी कम होने के कारण यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

नई ट्रेन के परिचालन से रांची और बानो के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को बस और ऑटो के मुकाबले कम खर्च में सफर की सुविधा मिलेगी। खासकर छात्र-छात्राओं, रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों और किसानों तथा छोटे व्यापारियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

Ranchi News: सुबह 9:15 बजे हटिया से चलेगी ट्रेन, 11:30 बजे बानो पहुंचेगी

हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 9:15 बजे हटिया से रवाना होगी। यह ट्रेन बालसीरिंग, लोधमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:30 बजे बानो पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08632 बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल शाम 4:30 बजे बानो से रवाना होगी और शाम 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के दो और सामान्य श्रेणी के छह कोच समेत कुल आठ कोच लगाए गए हैं।


Key Highlights

  1. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने पहली बार हटिया-बानो के बीच इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की।
  2. ट्रेन रोजाना सुबह 9:15 बजे हटिया से रवाना होकर 11:30 बजे बानो पहुंचेगी।
  3. वापसी में बानो से ट्रेन शाम 4:30 बजे चलेगी और 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी।
  4. ट्रेन में कुल आठ कोच लगाए गए हैं, जिनमें छह सामान्य श्रेणी के कोच हैं।
  5. छात्र, किसान, सब्जी विक्रेता और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को समय और पैसे की बचत होगी।

Ranchi News: बस और ऑटो के मुकाबले सस्ता और सुविधाजनक सफर

नई ट्रेन के शुरू होने से हटिया और बानो के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों का कहना है कि बस या ऑटो से बानो जाने में तीन से चार घंटे तक लग जाते हैं और करीब 200 रुपये खर्च होते हैं। ट्रेन से यात्रा करने पर समय और किराया दोनों की बचत होगी।

यात्री खेलेंग तोपनो ने कहा कि ट्रेन शुरू होने से यात्रियों के पैसे और समय दोनों बचेंगे। छात्रा अनीषा बारला ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती हैं और अब प्रतिदिन घर से कॉलेज आना-जाना आसान और सस्ता हो जाएगा।

Ranchi News: सब्जी और मौसमी फल लाने वाले यात्रियों को भी फायदा

नई ट्रेन का लाभ स्थानीय किसानों और छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा। सोमारी देवी ने बताया कि वह प्रतिदिन सब्जी लेकर आती हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर सही दाम नहीं मिल पाता है। ट्रेन से वह सुबह 11:30 बजे तक बानो पहुंच सकेंगी, जिससे रांची और आसपास के बाजारों तक सब्जी पहुंचाना आसान होगा।

सुरालेन लुगुन ने बताया कि वह कनरवा से आना-जाना करते हैं और साग, सब्जी तथा मौसमी फल रांची लाते हैं। ट्रेन सेवा शुरू होने से सामान लाने में आसानी होगी और यात्रा पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...