धनबाद में भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त, धंधेबाज फरार

धनबाद. महुआ शराब जब्त – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। बलियापुर इलाके में हुए कार्रवाई में उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब एवं जावा महुआ जब्त किया है। वहीं इस दौरान धंधेबाज फरार हो गया, जबकि उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त किए गए जावा महुआ और अवैध देशी महुआ शराब को नष्ट कर दिया है।

धनबाद में महुआ शराब जब्त

जानकारी देते हुए उत्पाद दरोगा कुलदीप कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से महुआ शराब का निर्माण एवं उसकी ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा, लेकिन उसके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जा रही है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...