Giridih में होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Giridih: एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पचंबा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास स्थित न्यू सुमित होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल से बड़े पैमाने में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान होटल संचालक सुमित साहू भागने में सफल रहा।

Giridih में होटल से अवैध शराब जब्त

छापेमारी के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक मन्टु कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास संचालित यु सुमित नामक होटल में अवैध शराब की बिक्री की जाती है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई।

GGSESTC 22Scope News

इस दौरान होटल के पीछे के रुम में 12 पेटी विदेशी शराब और 12 पेटी बियर छुपाकर रखी गई थी, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर ली गयी। इस दौरान पुलिस ने होटल के स्टाफ पचंबा मनिकलालो के रहने वाले राजदेव दास व पीरटांड़ के रहने वाले लखन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...