नक्सलियों ने नवनिर्मित पुल पर बोला धावा, हवाई फायरिंग करते हुए मांगा 10 लाख की लेवी

इमामगंज : गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि छोटका करासन और मोनबार गंगटी गांव में सोरहर नदी पर पुल निर्माण कराया जा रहा है। लेवी के लिए बुधवार की देर शाम अज्ञात नक्सलियों ने धावा बोल दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहां कि तुमलोग काम बंद करो और मालिक को फोन करने को बोलना कहकर जंगल की और निकल गया।

सूचना मिलते ही डीएसपी अमित कुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारीयों और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे जहाँ मामले की छानबीन में जुट गए। सूत्रों ने बताया कि चार की संख्या में रहे नक्सलों ने हथियारों से लैश होकर पहुंचे थे। इस दौरान नक्सलियों सबसे पहले पुल निर्माण कार्य वाले स्थल पर पहुंचकर मजदूरों और मुंशी के साथ मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की और दशक फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब छह करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इधर नक्सलियों के द्वारा इस तरह की घटना से सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर समेत गांव के लोग डरे-सहमे हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में खौफ है। हालांकि मौके से कोई पर्चा बरामद नहीं की गई है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

इस संबंध में पुल निर्माण के संवेदक अजय साव ने बताया की मेरे पास एक अनजान नंबर से नक्सलियों के द्वारा पुल निर्माण कार्य को लेकर दस लाख लेवी की मांग की जा रही थी। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दिया था। इधर नक्सलियों ने मुंशी और ठेकेदार को धमकाने के लिए फायरिंग कर दशक चलाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध हमने इसकी सूचनाओं इमामगंज पुलिस अधिकारी को कर दिए हैं।

इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि छोटका करासन और मोनबार गंगटी गांव में पुल निर्माण कार्य में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा दहशत करने के लिए से हवाई फायरिंग किए जाने की मामला आया है। घटना के बाद पुलिस घटना वाले स्थान पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए आगे कार्रवाई जुट गई है। इस घटना के पीछे नक्सली घटना या आपराधिक मामला दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े : नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार व जिंदा कारतूस बरामद, 2 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

नक्सलियों

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...