झारखंड की रहने वाली शमा परवीन गिरफ्तार, आतंकी संगठन अल कायदा के लिए करती थी काम

Desk. गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 वर्षीय महिला आतंकी शमा परवीन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। शमा परवीन झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है और भारत में अल कायदा के इंडियन सबकॉन्टिनेंट विंग (AQIS) की एक मुख्य संचालिका बताई जा रही है।

July ad 1 1 22Scope News

 

सोशल मीडिया के जरिए कर रही थी ब्रेनवॉश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शमा परवीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट चला रही थी। इस अकाउंट के हजारों फॉलोअर्स थे और इसके जरिए युवाओं को ब्रेनवॉश कर रेडिकलाइज किया जाता था। इस सोशल मीडिया मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य भारत में मजहबी नफरत फैलाना, शरिया लागू करने की विचारधारा को बढ़ावा देना और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए उकसाना था।

July Ad 2nd 1 22Scope News

चार अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

इससे पहले 23 जुलाई को गुजरात, दिल्ली और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फरदीन, सैफुल्लाह कुरैशी, जीशान अली, और मोहम्मद फैक को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आतंकियों ने शमा परवीन के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर बेंगलुरु में छापेमारी कर शमा को गिरफ्तार किया गया है।

शमा परवीन का पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक संपर्क

गुजरात एटीएस के मुताबिक शमा पाकिस्तानी टेरर आकाओं से सीधे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ के माध्यम से संपर्क में थी। वह चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के आतंकियों से भी संपर्क में थी।

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...