गिरिडीह में वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

गिरिडीह. जिले के पचम्बा के सलैया रेलवे स्टेशन के पास एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड का कारण बीमारी बतााया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर उनकी पहचान राजकिशोर गुप्ता के रूप में हुई है।

गिरिडीह में वृद्ध ने की खुदकुशी

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी से तंग आगकर खुदकुशी करने की बात कही है। साथ ही सुसाइड नोट में अपनी बेटियों को जिक्र करते हुए लिखा है कि किसी को उसके मरने के बाद आने की जरूरत नहीं है और न ही उनकी मौत पर आंसु बहाने की जरूरत है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकिशोर गुप्ता पहले से स्टेशन पर खड़ा थे और जब सलैया रेलवे स्टेशन से ट्रेन गुजरने को थी, तभी राजकिशोर गुप्ता ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। इधर पचम्बा पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

वास्तु विहार एड 2 22Scope News

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...