बोकारो : मजदूरी करने जा रही मजदूर महिला को रविवार की सुबह गंधजोड़ी के पास हाइवा ने टक्कर मार दी. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
साथ में काम पर जा रही महिला सावित्री देवी ने बताया कि महिला चास के बाधाडीह पंचायत के धमनी गांव की रहने वाली है. हमलोग चिरा चास स्थित केके कॉलोनी में मजदूरी का काम करने जा रहे थे कि अचानक सामने से एक हाईवा नियंत्रण खो बैठा और जोरदार टक्कर मार दी. घटना के दौरान मजदूरी करने जा रही महिला चंपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल घायल महिला की बोकारो सदर अस्पताल में इलाज चल रही है.
रिपोर्ट : चुमन

















