नौबतपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 3 लोग घायल, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

नौबतपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर एम्स नहर रोड पर स्थित बिहटा-सरमेरा पुल के नीचे मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला श्यामकली देवी (50 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों अमृता कुमारी और अमन कुमार को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज नौबतपुर अस्पताल में जारी है।

ट्रक बाइक की सीधी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार जो बिक्रम के अराप गांव का रहने वाला है। अपनी नानी श्यामकली देवी और मौसी अमृता कुमारी को बाइक से उनके घर गौरीचक थाना क्षेत्र के कंडाप गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नौबतपुर के पास बिहटा-सरमेरा पुल के नीचे ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने और तेज रफ्तार ही इस तरह की घटनाओं की प्रमुख वजह बनती जा रही है।

ये भी पढ़े :  Big Breaking : सीएम नीतीश को बड़ा झटका, भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पार्टी को कहा अलविदा

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...