PAWAN SINGH ने कहा ‘विरोधी बोलते हैं युवाओं को लफंटर, ये हैं…’

रोहतास: बिहार के काराकाट हॉट सीट से भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने गुरुवार को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ प्रेम नगर हाई स्कूल स्थित सभा स्थल पर पहुंचे जहां पहले से ही भोजपुरी के दर्जन भर कलाकार उनके स्वागत में खड़े थे। आनंद मोहन, वर्षा तिवारी, गोलू राजा, अरविंद कुमार उर्फ कल्लू, शिल्पी राज, विजय चौहान, अंकुश राजा, शिवानी सिंह, सर्वजीत सिंह, नील कमल सहित दर्जन से अधिक भोजपुरी के गायक पवन सिंह की अगवानी में खड़े रहे और भोजपुरी गीतों से समा बांधा तथा पवन सिंह के लिए वोट करने की अपील की।

पवन सिंह ने कहा कि काराकाट आज देश दुनिया की निगाह पर है। देश मे विकास हुआ पर काराकट अछूता रहा। वहीं उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि यहां के कुछ उम्मीदवार वोट के लिए लोगों को मुर्गा भात खिला रहे है तो जान लें जनता किसी के बहकावे में नही आने वाली। पवन सिंह ने कहा कि हमारे विरोधी अक्सर कहते हैं कि 18 से 25 साल वाले पवन के साथ है।

यह रोड साईड लफंटर है, सिर्फ सेल्फी लेने के लिए फ़ोटो खिंचवाने के लिए भीड़ जमा हो रही है तो हम उन लोगो को इतना ही कहना चाहते है कि कान खोल कर सुन लीजिए 18 से 25 साल वाले ये युवा आपके लिए लफंटर हो सकते हैं। पर मेरे लिए यह शक्ति है। देश मे जब जब भी बदलाव आता है तो यही युवा क्रांति लाते हैं।

सभा के दौरान पावर स्टार पवन सिंह ने लोगो से आशीर्वाद मांगा और वोट देने की अपील की इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी ज्योति सिंह व मां भी साथ थी जिन्होने पवन के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि जाति पर आखिर कब तक ये लोग हमें लड़ाते रहेंगे, इससे ऊपर उठिए और पवन को जिताई जा

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- खगड़िया के दो बूथ पर ग्रामीण करेंगे 10 को मतदान

PAWAN SINGH PAWAN SINGH PAWAN SINGH

PAWAN SINGH

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...