पवन सिंह ने आरा से काराकाट तक किया ROAD SHOW, मां ने कहा ‘काराकाट की जनता को सौंप दिया’

भोजपुरी गायक पवन सिंह के काराकाट लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने की घोषणा के बाद से यह सीट हॉटसीट बन गई है। इसी कड़ी में पवन सिंह ने मंगलवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उनके रोड शो के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान पवन सिंह की मां भी उनके साथ थी। पवन सिंह रोड शो आरा से निकल कर काराकाट पहुंची।

काराकाट में पहुंचते ही पवन सिंह को देखने सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पवन सिंह को 51 किलो फूलों से बनी माला भी पहनाई गई। अपने रोड शो के दौरान पवन सिंह ने कहा कि आज उनकी मां ने कहा कि आज से वे काराकाट का बेटा हो गए। लोगों से वादा किया कि अगर वे यहां से जीत कर संसद जाते हैं तो लोकसभा क्षेत्र की सारी परेशानियों से लोगों को निजात दिला देंगे। काराकाट की जनता हमेशा खुश रहे और उनका आशीर्वाद बना रहे तो हर तरफ सिर्फ विकास दिखेगा।

वहीं इस दौरान पवन सिंह की मां ने कहा कि आज से उनका बेटा काराकाट का बेटा हो गया। आज मैं काराकाट की जनता को अपना बेटा सौंप रही हूं, आप जैसा कहेंगे ये वैसा करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- देश में होने वाला है सत्ता परिवर्तन, INDIA गठबंधन के पक्ष में करें मतदान- तेजस्वी

ROAD SHOW ROAD SHOW

ROAD SHOW

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...