जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, दर्जन भर लोग जख्मी

357
जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, दर्जन भर लोग जख्मी
Advertisment

नवादा : बिहार के नवादा से एक खबर आ रही है। नवादा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के उलटाय गांव की है। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चली और रोड़ेबाजी हुआ। इस घटना दोनों पक्षों से छह-छह लोग जख्मी हो गए।

Advertisment

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

जमीनी विवाद
Advertisement