RAJNATH SINGH : हम एक भी व्यक्ति को गरीब नहीं रहने देंगे…

199
Advertisment

दुमका लोकसभा सीट के लिए आज भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने नामांकन किया जिसके बाद उनके सपर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया है. जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री RAJNATH SINGH मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया, पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनवाई और सीता सोरेन के पक्ष में वोट की अपील की.

Advertisment

राजनाथ सिंह ने संबोधन की शुरुआत जोहार से की. उन्होंने कहा 10 साल के अंदर कोई पीएम करिश्मा नहीं किया. मोदी जी ने कर दिखाया है उन्होंने पक्का आवास  दिया. नल से पानी पहुंचा , पीएम ने महिलाओं की चिंता की और गैस सिलेंडर दी.

Cesto mart add 8 22Scope News

उन्होंने कहा कि हम एक भी व्यक्ति को गरीब नहीं रहने देंगे. जल्द अक दिन ऐसा आएगा कि सारी दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे धनी देश होगा.

कांग्रेस वालों  कहा आयेंगे मोदी जी तो आरक्षण समाप्त कर देंगे. किसने मां का दूध पिया है कि आरक्षण समाप्त कर देते हैं. कांग्रेस के लोगों  से पूछो झारखंड किसने बानाय..भाजपा ने बनाया.भगवान बिरसा मुंडा को इन लोगों ने पूछा नहीं. पहली बार हमारी सरकार ने बिरसा मुंडा के जन्म दिन को गैरव जनजातीय दिवस बनाने का फैसला किया है.

झारखंड में ईडी की कार्रवाई झारखंड में हो क्या रहा है ये गरीबों के खून पी रहे हैं. मंत्री के पीएस के नौकर के यहां करोड़ों मिले. सांसद के पास 300 करोड़ मिले ये आया कहां से.

कांग्रेस वालों ने गरीबों के साथ धोखा ,विश्वासघात किया  हम इसका बदला लेंगे.

 

 

Advertisement