Advertisment

सीता सोरेन के विधायकी से त्याग पत्र अब तक मंजूर नहीं 

रांची: झामुमो के टिकट पर झारखंड विधानसभा 2019 का चुनाव जीतने वाली जामा विधायक सीता सोरेन भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने उन्हें दुमका संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने झारखंड विधानसभा को विधायक पद छोड़ने के लिए त्याग पत्र दे दिया है, लेकिन अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हो सका है। सीता सोरेन ने विधानसभा के सुझाव पर अब तक अमल नहीं किया है।

ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका त्याग पत्र मंजूर नहीं हो सका। सीता सोरेन ने अपनी पुत्री के मेल से गत 19 मार्च को त्याग पत्र भेजा था। विधानसभा ने उस मेल की मूल प्रति की मांग की है।

साथ ही उन्हें यह सुझाव दिया था कि झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम-316 (1) की प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए तय प्रारूप में त्याग पत्र भेजा जाए, ताकि उस पर आगे की कार्रवाई की जा सके। लेकिन सीता सोरेन ने अबतक ऐसा नहीं किया है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...