उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट सीट से किया नामांकन

सासाराम : काराकाट की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास से काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-35 से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विकास किया था, विकास करेंगे। एनडीए को जीताकर, देश को आगे रखेंगे। बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन के प्रत्याशी व सीपीआई नेता राजाराम सिंह कुशवाहा और निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह चुनावी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। दरअसल, काराकाट संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में एक जून को होना जबकि मतगणना चार जून को होना है।

आपको बता दें कि भारी जन समर्थन के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन से पूर्व महायोगी पायलट बाबा धाम एवं मां ताराचंडी के दरबार में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला मुख्यालय सासाराम में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद मांगा। वही उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन के दौरान भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सह गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया एवं अन्य उपस्थित रहे।

जिला समाहरणालय पहुंचते ही उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रस्तावकों के साथ सीधे निर्वाचन हेल्प डेस्क पर पहुंचें। जहां बारी-बारी से सभी काउंटरों पर उनके फॉर्म आदि की जांच कर प्रस्तावकों के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में भेजा गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कक्ष से बाहर निकलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नामांकन को लेकर एनडीए समर्थकों में काफी उत्साह है और लोगों का भी भारी जन समर्थन मुझे मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मां ताराचंडी एवं महायोगी पायलट बाबा के आशीर्वाद से हमारी जीत पक्की है और नामांकन को लेकर सुअरा हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा में भी प्रदेश के कई दिग्गज नेता आ रहे हैं। इस दौरान गेट से बाहर निकलने पर एनडीए के समर्थन में खड़े भारी जन समूह ने उपेंद्र कुशवाहा का फूल माला के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में खूब नारे लगाए गए। हमारा नेता कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा हो सहित भाजपा एवं एनडीए के समर्थन में हो रही नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।

इधर, उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन में पहुंचे भारी संख्या में वाहनों के काफिले एवं समर्थकों के कारण पुरानी जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई तथा पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में भी पसीने छूट गए। हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया और नामांकन करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा सीधे सुअरा हवाई अड्डा के लिए निकल पड़े।

यह भी पढ़े : पवन के बाद आज काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा करेंगे नामांकन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...