विपक्ष पर Shahnawaz Hussain ने किया पलटवार

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा और कहा कि जमानत मिल जाने से कोई दोष मुक्त नहीं हो जाता। उन्हें जमानत चुनाव प्रचार के लिए मिली है, उनके चुनाव प्रचार से दिल्ली के चुनाव में कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली की सभी सात सीट एनडीए जीतेगा।

शाहनवाज हुसैन ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के संदर्भ में बयां पर कहा कि उनका पाकिस्तान प्रेम फिर से जग गया है। मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में अम्बेस्डर भी रहे हैं। बराबर पाकिस्तान जाते रहे हैं, उन्हें हिंदुस्तान से अधिक प्रेम पाकिस्तान से है। यह देश जानता है। वहीं संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका जवाब उन्हें महाराष्ट्र की जनता देगी। उनके इस बयान का जवाब उनके गठबंधन को भी मिलेगा। उनकी इन हरकतों को देश स्वीकार नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मां शब्द से प्रेम है और हर भारतवासी देश मां को मां मानते हैं। कांग्रेस को इसी तरह की तुकबंदी राहुल गाँधी के साथ रहते हुए खड़गे साहब भी तुकबंदी करने लगे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जदयू नेता KC TYAGI ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा…

Shahnawaz Hussain Shahnawaz Hussain Shahnawaz Hussain

Shahnawaz Hussain

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...