14 मई को कल्पना सोरेन तिसरी में करेंगी जनसभा

गिरिडीह. 14 मई को कल्पना सोरेन तिसरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वह इंडिया गठबंधन की कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए सभा करेंगी। यह जानकारी पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में दी है।

उन्होंने बताया है कि इस जनसभा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, विनोद सिंह के अलावा कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस बार पूरे कोडरमा लोकसभा में बदलाव का लहर चल रहा है। भाजपा के मौजूदा सांसद का जगह-जगह विरोध हो रहा है।

14 मई को कल्पना सोरेन की तिसरी में जनसभा

उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को उसका बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में भी रोड नहीं तो वोट नहीं का नारे लगाते हुए लोगों ने विरोध किया है। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि पांच साल में अन्नपूर्णा देवी ने कोई विकास का काम नहीं किया है।

वाइल्ड वादी 4 22Scope News

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास के नाम पर वोट न मांगकर सिर्फ मोदी और राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन जनता इस बार भाजपा के झांसे नहीं आने वाली है। इस बार कोडरमा लोकसभा के मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...