पुलिस ने जब्त किए साढ़े चार लाख रुपये, तीन युवकों को हिरासत में लिया

रांची: विधानसभा थाने की पुलिस चुनाव को देखते हुए शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार की तलाशी ली गई तो साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने राशि जब्त कर ली हैं। इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों के द्वारा बताया कि वह जुआ खेलते हैं और लोगों को जुआ के दौरान पैसा देते हैं। पैसा के बदले वह लोगों की गाड़ी रख लेते हैं।

आरोपितों के पास से पैसा क्हां से आया है इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया है। धुर्वा इलाके में प्रिंस उर्फ लाली के द्वारा बड़े पैमाने पर जुआ का खेल खिलवाया जाता है।

लाली को कई बार पुलिस ने जेल भी भेजा है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि तीनों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि तीनों आरोपित पैसा लेकर वहीं जा रहे थे जहां जुआ का खेल चल रहा था। जुआ का खेल कई बार रोका गया लेकिन बार बार जुआ का खेल शुरू हो जाता है।

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...