MODI ROAD SHOW से पहले जुटने लगी है समर्थकों की भीड़, लोगों में है भारी उत्साह

पटना: कुछ ही देर बाद पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा। प्रधानमंत्री पटना के भट्टाचार्य मोड़ से रोड शो की शुरुआत करेंगे और इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भट्टाचार्य मोड़ पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक जुटने लगे हैं। भट्टाचार्या मोड़ पर हमारे संवाददाता विवेक रंजन ने लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने कहा कि यह दैवीय प्रभाव है कि आजादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो कर रहे हैं। वहीं लोगों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया और कहा कि एक मात्र मोदी ही है जो देश का विकास कर सकता है। लोगों ने कहा कि वह मोदी ही है जिसकी वजह से कोरोना जैसी महामारी देश से समाप्त हो गई। मोदी की ही देन है कि विश्व में भारत का आज नाम है और देश आज चमक रहा है।

हमारे संवाददाता विवेक ने इस दौरान भाजपा के प्रवक्ता से बात की और उन्होंने कहा कि मोदी जी के दिल में बिहार बसता है और हर बिहार वासियों के दिल में मोदी जी बसते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार हम बिहार की सभी चालीस सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व में पहले स्थान पर होगा और देश का विकास होगा। हमें गर्व है कि हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

वहीं बता दें कि मोदी के रोड शो को लेकर एसपीजी ने पूरे इलाके को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है और पुरे क्षेत्र को अभेद्य किला में तब्दील कर दिया है।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MADHEPURA में पूर्व मुखिया हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

MODI ROAD SHOW MODI ROAD SHOW MODI ROAD SHOW

MODI ROAD SHOW

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...