Advertisment

मकान मालिक के पुत्रों पर दुकानदारों से मारपीट का आरोप

बोकारो/बेरमो : फुसरो अपना बाजार के दुकानदार निर्मल केशरी, अब्दुल रसीद, असगर अली ने बेरमो थाना को आवेदन देकर मकान मालिक के पुत्रों पर दुकान में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने इस संबंध में लिया गया विडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया हैं. बता दें कि रविवार की शाम मकान मालिक स्व. कामेश्वर शर्मा के पुत्र मधुकर शर्मा, दिनकर शर्मा 8-10 अज्ञात लोगों के साथ आए और तीनों दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए दुकान का सामान तोड़ दिया. गालिया देते हुए कहा कि बंदुक लाओ गोली मार देंगे.

बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने कहा कि इस तरह मारपीट करना तथा धमकी देना कानून अपने हाथ में लेने के सामान है. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि दुकान खाली कराने को लेकर पिछले कुछ दिनों से मकान मालकिन और दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा है. जो रविवार को मारपीट तक पहुंच गया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...

Patna City के Guru Gobind Singh Hospital में सुविधाएं बढ़ाने की...

Guru Gobind Singh Hospital Patna City: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार...