Phase-4 : बिहार में 5 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू

पटना : लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण में बिहार सहित देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए आज यानी 13 मई को वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश (25), बिहार (5), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (8), महाराष्ट्र (11), ओडिशा (4), तेलंगाना (17), उत्तर प्रदेश (13), पश्चिम बंगाल (8) और जम्मू-कश्मीर एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही कई बड़े नेता मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल चुके हैं।

GOAL Logo page 0001 12 22Scope News

आपको बता दें कि बिहार के जिन पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है वह दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर है। इन सभी जगहों पर मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। सुबह होने की वजह से करीब सभी मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ लगी हुई है। चौथे चरण में कुल 55 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 51 पुरुष और चार महिला उम्मीदवार हैं। कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4810 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग हो रही है।

चौथे चरण के उम्मीदवार

1. उजियारपुर में कुल 13 उम्मीदवार

2. समस्तीपुर में कुल 12 उम्मीदवार

3. मुंगेर में कुल 12 उम्मीदवार

4. बेगूसराय में कुल 10 उम्मीदवार

5. दरभंगा में कुल 8 उम्मीदवार

यह भी पढ़े : आज थम जाएगा चौथे चरण का चुनावी शोर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...