कंगना रनौत के पास 6.7 किलो सोना और 60 किलो चांदी, जानें कितनी है संपत्ति

Desk. बॉलीवुड से राजनीति में एंट्री कर चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामें में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, कंगना रनौत के पास 6 किलो 700 किलो सोना है। साथ ही 60 किलो चांदी है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की डायमंड ज्वैलरी भी है। उन्होंने हलफनामे में दो कारों का भी जिक्र किया है। इनमें एक BMW 7-सीरीज और दूसरी Mercedes Benz GLE SUV है। साथ ही उनके नाम पर 50 एलआईसी पॉलिसी है।

कंगना रनौत के पास संपत्ति

बता दें कि कंगना रनौत का जन्‍म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में हुआ था। वे 12वीं पास हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत। शुरुआती संघर्षों के बाद यहां उन्हें काफी सफलता मिली। उन्होंने कई सारे हिट फिल्में दी। अब वे बीजेपी के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है। इस पर उन्होंने नामंकन भी दाखिल कर दिया है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को हो गयी है। इसके अलावा पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...