Lok Sabha Election : दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, मची अफरा-तफरी

Lok Sabha Election : खबर राजधानी दिल्ली से है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला

बता दें कि, कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। हालांकि उनकी उम्मीदवारी पर कांग्रेस में नाराजगी दिखी थी। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस सीट से कन्हैया कुमार ने नामांकन दाखिल करने इससे पहले उन्होंने हवन किया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को हो गयी है। इसके अलावा पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...