Lok Sabha Election: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे के लिए प्रचार करने पर लगा बैन

185
Lok Sabha Election
Lok Sabha Election: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री पर चुनाव आयोग का एक्शन
Advertisment

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग समाप्त हो गयी है। इस बीच चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव पर एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर बैन लगा दिया है। उन पर यह प्रतिबंध चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर लगा है।

Advertisment

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर एक्शन लिया था। चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था। सुरजेवाला पर यह प्रतिबंध मथुरा से बीजेपी सांसद उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी मामले को लेकर लगा था।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Advertisement