अवैध माइका(Mica) उत्खनन के दौरान 2 महिला की मौत, 1 जख्मी, रेफर

गिरिडीह: गिरिडीह गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में अवैध माइका (Mica) उत्खनन के दौरान दो महिला की मौत हो गई है, जबकि एक नाबालिग किशोरी घायल है।

मृत महिला की पहचान गोविन्दपुर (बिहार) थाना क्षेत्र की फुलवा देवी पति संजय रविदास उम्र लगभग 30 वर्ष, गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी टुनी देवी पति सुखदेव रविदास के रूप में की गई है।

घटना में परसौनी निवासी गीता देवी पति मनोज रविदास घायल हो गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को माइका खनन के दौरान यह घटना घटी है।

Cesto mart add 13 22Scope News

घटना को दबाने का प्रयास होता रहा। शव को रात्रि में बाइक से लेकर लोग भागना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस गश्ती वाहन को देख लोग इधर उधर भागने लगे।

पुलिस ने बिरने गांव के पास से दोनों महिलाओं के शव को बरामद कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि बीते 14 मई को भी चाल धंसने से एक बालक की मौत हो गई थी।

उस मामले में भी खदान संचालक ने मामले का रफा दफा करते हुए शव का ठिकाना लगा दिया था। बाद में पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन शव को बरामद नहीं कर पाया था।

बता दें कि यहां वन भूमि में वन विभाग और पुलिस के नाक के नीचे माइका(Mica) तस्कर अवैध माइका उत्खनन कर रहे हैं।

https://22scope.com

mica mica

Highlights

अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक...

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चार्ट...

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...