RJD के नेता किसी भी तरह से चर्चा में रहना चाहते हैं, शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर मंगल पांडेय ने कहा…

पटना: बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लालू जी का परिवार अब कहीं रहा ही नहीं है। जनता के बीच राष्ट्रीय जनता दल नहीं है। पिछली बार राजद शून्य पर आउट हुआ था और इस बार फिर से शून्य पर ही आउट होगा। इसलिए अब राजद से जुड़े कोई भी नेता सिर्फ अनर्गल बयान दे रहे हैं ताकि मीडिया में बने रहें और चुनाव के वक्त जनता मीडिया के माध्यम से उनका चेहरा देख सके।

उनका उद्देश्य ही है की किसी तरह से मीडिया में बने रहें। राजद के नेता एक बार फिर से हताश हो गए हैं क्योंकि बिहार में एनडीए एकतरफा जीत रहा है। वहीं स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर मंगल पांडेय ने कहा कि जो गलत लोग होते हैं और उनकी संगति में रहने वाले गलत लोगों के काम उन्हें दिखाई नहीं देता है। इस मामले में कांग्रेस, राजद या कोई भी अन्य सहयोगी दल के नेता एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

राज्यसभा सांसद के साथ इतनी बड़ी घटना हुई और बड़े सियासी नेता चुप्पी साधे बैठे हैं मतलब है सबको मालूम है कि उन्होंने गलती की है और उनकी चुप्पी बता रही है कि ये बात सत्य है। वहीं शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के निर्णयों को लेकर मंगल पांडेय ने कहा कि मामले में जो भी अधिकारी हैं उनपर सरकार का ध्यान है। शिक्षक हमारे समाज को शिक्षा देते हैं और समाज को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका रहती है। हमारा स्नेह हमेशा शिक्षकों के साथ रहा है। अगर कोई अधिकारी शिक्षक को कठिनाई दे रहा है तो हम उसे नहीं होने देंगे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU ने तेजस्वी से पूछा सवाल, तेजस्वी ने लालू को क्यों किया है राजनैतिक रूप से नजरबंद?

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...