पढ़ें, पशुपति पारस की RLJP ने चिराग के मुख्य प्रवक्ता को क्यों कहा विभीषण

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता देव्यानी ने चिराग गुट के लोजपा(रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट पर बड़ा आरोप लगाया है और उन्हें घर का विभीषण बताया। उन्होंने कहा कि हमें सब पता है कि आप अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ उलूल जुलूल बातें चारों तरफ फैला रहे हैं। आप चिराग पासवान और राजू तिवारी समेत अपनी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

Elite institute 14 22Scope News

राजू तिवारी को टिकट नहीं मिला तो आप बहुत खुश हुए थे। हमलोग अवगत हैं। आप कुछ भी बात करने से पहले तथ्य को जान लें। पशुपति पारस पूर्व मंत्री रहे हैं और अभी भी सांसद हैं तो वे बगैर न्योता के कैसे चले जायेंगे। आप दावा कर रहे हैं कि हम लोग चिराग जी के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं लेकिन आपके अपनी ही पार्टी के 23 लोग जो खुलेआम चिराग का बहिष्कार कर रहे हैं आप उनकी बात क्यों नहीं कर रहे हैं।

घटक दल के सदस्य होने के नाते मैं जरूर चाहूंगी कि आपका बहिष्कार हो और आपको पार्टी से निकाल देना चाहिए। हम सभी लोग मिलकर मोदी जी के साथ खड़े हैं और मोदी के 400 पार के नारा को हम सब मिल कर बुलंद कर रहे हैं। आपने न्योता नहीं दिया तो हम हाजीपुर नहीं आये इसका ये मतलब नहीं है कि हम चिराग पासवान का विरोध कर रहे हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना में प्रह्लाद जोशी ने किया PRESS CONFERENCE, इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

RLJP RLJP RLJP RLJP

RLJP

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...