स्नान करने के दौरान रिल्स बनाने में डूबे 6 लोग, 2 बरामद, 4 लापता

खगड़िया : खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के अगुवानी गंगा घाट पर नहाने के दौरान फेसबुक रिल्स बनाने में हुई बड़ी दुर्घटना में छह लोग डूब गए। घटनाक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से दो लोग को बचा लिया गया जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। जिसमें कुल्हाड़िया निवासी स्व. सुबोध साव का पुत्र श्याम कुमार और स्व. सुबोध साव की साले की बेटी व मुंगेर जमालपुर निवासी छोटी कुमारी उर्फ साक्षी कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

आपको बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने को लेकर दोनों को सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया है। इतना ही नहीं उक्त घटनाक्रम में चार अन्य लोग के लापता की सूचना मिल रही है। जहां कुल्हड़िया गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र आदित्य कुमार (18 साल), स्व. सुबोध साव के पुत्र निखिल साव, भरसो गांव निवासी अरविंद चौधरी के पुत्र राजन कुमार (16 साल) और मुकेश चौधरी के पुत्र शुभम कुमार (15 साल) उपरोक्त चारों लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता सीओ मोना गुप्ता और परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी घटना-स्थल पर पहुंच लगातार कैंप किया जा रहा है। पूछताछ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोग पूर्व मुखिया राकेश कुमार रंजन, गौतम राय, सौरभ यादव, रोबिन कुमार, सियादतपुर अगुवानी पंचायत के तत्कालीन मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार, फोल्टेन चौधरी आदि ने कहा कि घटनाक्रम का शिकार हुए लोगों द्वारा घंटों समय तक स्नान कर फेसबुक रिल्स बना रहे थे। जिस दौरान ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाने लगे और एक-दूसरे को बीच बचाव में घटना घटित हुई है। बहरहाल, घटनाक्रम में लापता बताए जा रहे सभी लोगों की एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े : खगड़िया में सड़क हादसा में 7 की मौत, चार की स्थिति गंभीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...