महिला दरोगा ड्यूटी के दौरान बनाती हैं वर्दी में रिल्स, SP ने दिए जांच के आदेश

मुंगेर : इन दिनों लोगों के बीच सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने का एक ट्रेंड चला हुआ है। जिसमें आम लोगों के अलावे वर्दी धारी पुलिस अधिकारी भी अब रिल्स बनाने के शौकीन हो गए हैं। वहीं इन दिनों बरियारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा पूजा कुमारी सोशल मीडिया पर छाई है। रिल्स बनाने के शौकिन बरियारपुर थाना में पदस्तापित एसआई पूजा कुमारी के ऊपर काम से ज्यादा रिल्स बनाने की चिंता अत्यधिक रहती है। ये महिला पुलिस अधिकारी इंस्टाग्राम अपने ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी के अलावा पेट्रोलिंग ओर ऑफिश कार्य मे अपने मोबाइल से रिल्स बनाते हुए इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया पर तरह-तरह का वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं।

इन महिला पुलिस अधिकारियों के फॉलोअर्स भी इतने ज्यादा है कि कोई भी एक वीडियो अगर इंस्टाग्राम पर डालते हैं तो इन्हें मिलियन में व्यूज मिलता है और लोग तरह-तरह का कमेंट और फब्तियां भी लिखते हैं। जबकि इन महिला पुलिस अधिकारी का इंस्टाग्राम पर सात लाख से अधिक फॉलोवर्स है। वहीं वहां रिल्स बनाने वाले पुलिस अधिकारी के आगे सड़क पर वाहन जाम सहित थाना में लंबित पड़ा केस को ध्यान नहीं देकर रिल्स बनाने में शौकिन रहते हैं।

नक्सल प्रभावीत क्षेेत्र के ऋषिकुंउ सहित जंगली इलाका में भी गशति के दौरान एसआई महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा अपने सहयोगी पुलिस जवान के हाथों में मोबाईल देकर जहां-तहां रिल्स बनावाकर उसे सोशल मीडिया पर डाला जाता है जो यह एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के लिए गैर कानूनी है। इतना ही नहीं अधिकारी अपनी पूरी दिनचर्या का वीडियो बनाकर डालती है जिससे पुलिस की गोपनीयता और अनुशासन पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। वहीं मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि इस तरह की जानकारी मुझे भी मिली हैं। मामले की जांच की जाएगी और सत्यता पाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...