पटना: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान पूरे देश में चल रहा है। इस बीच बिहार में स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पांडेय ने बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया और कहा कि पांचवें चरण के मतदान में जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा है। भगवान भी नरेंद्र मोदी का साथ दे रहे हैं और मौसम अनुकूल होने की वजह से मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और मतदान कर रहे हैं।
आज पांचवें चरण के मतदान के साथ ही एनडीए गठबंधन 300 का आंकड़ा पार कर जाएगा और अगले दो चरण के मतदान में हम 400 का आंकड़ा भी पार कर जाएंगे। मंगल पांडेय ने कहा कि यह बहुत साफ है कि पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने विकास किया है, बिहार में सड़कों का जाल बिछाया साथ ही अन्य कई विकास के काम किये। गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनी तो देश और बिहार की जनता उनके साथ खड़ी है।
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती
5th PHASE VOTING 5th PHASE VOTING 5th PHASE VOTING
5th PHASE VOTING


















