सीतामढ़ी: जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है. एसपी हर किशोर राय ने सीतामढ़ी जंक्शन से पुलिसिया सुरक्षा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. जिसका उद्देश्य है कि रात्रि में आए ट्रेन यात्रियों को रात के अंधेरे में पुलिस बल की सुरक्षा में उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो सके.
एसपी ने बताया कि पर्व त्यौहार के मौसम में बाहर से लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने आते है, साथ ही अरनी गाढ़ी कमाई साथ लाते हैं, जिस पर अपराधियों की नजर रहती है. ऐसे में लोगों सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क पुलिस बस सेवा है. यह बस सीतामढ़ी जंक्शन से अररिया, भूतही होते हुए भारत नेपाल-सीमा के सोनबरसा बॉर्डर तक जायेगी.
रिपोर्ट- अमर नाथ सहगल

















