अनोखी पहल, यात्रियों को लूट से बचाने के लिए पुलिस बस सेवा की शुरुआत

सीतामढ़ी: जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है. एसपी हर किशोर राय ने सीतामढ़ी जंक्शन से पुलिसिया सुरक्षा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. जिसका उद्देश्य है कि रात्रि में आए ट्रेन यात्रियों को रात के अंधेरे में पुलिस बल की सुरक्षा में उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो सके.

एसपी ने बताया कि पर्व त्यौहार के मौसम में बाहर से लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने आते है, साथ ही  अरनी गाढ़ी कमाई साथ लाते हैं, जिस पर अपराधियों की नजर रहती है. ऐसे में लोगों सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क पुलिस बस सेवा है. यह बस सीतामढ़ी जंक्शन से अररिया, भूतही होते हुए भारत नेपाल-सीमा के सोनबरसा बॉर्डर तक जायेगी.

रिपोर्ट- अमर नाथ सहगल

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...