सम्राट ने कहा- 5वें चरण के मतदान के बाद RJD का सूपड़ा साफ

आरा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के बीच आरा पहुंचे और राजद और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की पांच सीटों के मतदाता पांचवें चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान कर रहे हैं। पांचवें चरण के बाद राजद के सूपड़ा साफ हो गया है।

GOAL Logo page 0001 18 22Scope News

आरा लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार राज कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते चौधरी ने लालू पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण विरोधी लालू यादव ने इस लोकसभा चुनाव में किसी अति पिछड़े प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया, जबकि अपनी बेटी का प्रचार करने के लिए वे सारण तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि राजद वाले सफाई देते हैं उनकी तबियत खराब है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी तबीयत खराब नहीं है?

उन्होंने आगे कहा कि दरअसल इनकी राजनीति ही परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका आया तो पत्नी को बना दिया, इसके बाद अपने पुत्रों को ‘ सेट’ किया इसके बाद एक बेटी को और अब एक टूरिस्ट बेटी के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारण ही नहीं पूरे बिहार की जनता अब लालू यादव के झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार की जनता ने एनडीए को 40 और देश मे 400 पार कराने का निर्णय ले लिया है। आरा की सभा मे उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के प्रति यहां के लोगों का अथाह विश्वास है। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि आम जनमानस ने फिर से उन्हें जिताने का ठाना है, ताकि मोदी सरकार में आरा वासियों के बीच विकास की धारा अविरल गति से बहती रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : सुशील मोदी के आवास के बाद बिहार BJP दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img