BHOJPUR में रिटायर्ड दारोगा के पुत्र की गोली मार कर हत्या

187
BHOJPUR
BHOJPUR में रिटायर्ड दारोगा के पुत्र की गोली मार कर हत्या
Advertisment

भोजपुर: भोजपुर जिला मुख्यालय से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव में बीती रत हथियारबंद अपराधियों ने एक रिटायर्ड दारोगा पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। परिजन जमीनी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा तेजनारायण यादव का पुत्र पिंटू कुमार यादव है।

Advertisment

परिजनों ने बताया कि वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित अपने मकान में रहकर गांव में खेती का काम करता था। जमीनी विवाद में अपराधियों ने बीती रात उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सीवान और मोतिहारी से 3 लोकसभा को साधेंगे पीएम

BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

Advertisement