MUZAFFARPUR में पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर: सोमवार को बिहार के पांच लोकसभा सीट हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। लेकिन मतदान के बाद मुजफ्फरपुर में अचानक फायरिंग होने से लोगों के बीच दहशत फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पुलिस के डायल 112 वाहन चालक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी हालांकि गोलीबारी में चालक सुरक्षित रहे।

घटना सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर की है जहां करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने डायल 112 वाहन चालक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने पीड़ित के मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मौके पर लोग जमा होने लगे तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मामले में मुशहरी थाना के डायल 112 में तैनात ललित कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वे चौक पर कुछ सामान लेने निकले थे तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के उपरांत मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई, वहीं पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि सभी अपराधी भगवानपुर चौक के रहने वाले हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगा- रामनाथ ठाकुर

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...