बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग: भड़की बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

अपराधियों का बढ़ा मनोबल- विजय सिन्हा, पुलिस ने की नाकेबंदी

बेगूसराय : बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग – दो बदमाशों ने दर्जनों जगहों पर मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की.

इस फायरिंग में कुल दस लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई.

विपक्ष इस घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है. उधर पुलिस के अब तक खाली हाथ है.

अभी तक लोगों पर गोलियां बरसाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है.

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग – 10 लोगों को मारी गोली

दरअसल बिहार में कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ा तमाचा उस वक्त पड़ा,

जब बेगूसराय में दो बेखौफ बदमाशों ने आतंक मचा दिया.

बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बेगूसराय में 10 लोगों को गोली मारी. बदमाश हाइवे पर फायरिंग करते गए.

इस फायरिंग से पूरा शहर दहशत में है.

बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना समेत छह जिलों में नाकाबंदी की गई है.

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग – कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई

सीसीटीवी की तस्वीरों में कैद ये वो दो बदमाश हैं, जिन्होंने बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दहला दिया. नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई. एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में लाये गये. पूरे शहर में अफरातफरी थी.

बेगूसराय समेत 6 जिलों में नाकेबंदी

इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए. पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया. कई जगहों पर नाकेबंदी की गई. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे, लेकिन बाइक सवार इन बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है.

गिरिराज सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

10 लोगों को गोली मारने की घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लाजमी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं, तब ऐसी घटनाएं घटती हैं, अपराधियों ने 30 किलोमीटर के दायरे में 10 लोगों के ऊपर फायरिंग की लेकिन पुलिस नहीं पकड़ पाई.

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग:सुशासन के दावे के खुले पोल- सुशील मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के इतिहास में यह अपने प्रकार की पहली घटना है. खैर बिहार में कानून व्यवस्था पर गाहे बगाहे सवाल उठते रहे हैं लेकिन मंगलवार की घटना बताती है कि सुशासन के दावे वाले सूबे में कानून व्यवस्था पर दावे कितने खोखले हैं. वारदात के 15 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग: बिहार में आ गया जंगलराज- विजय सिन्हा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बेगूसराय में हुए घटना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधियों का मन बढ़ गया है इस सरकार में जिस तरीके से अपराधी खुलेआम सड़कों पर तांडव कर रहे हैं बेगूसराय में 10 निहत्थे लोगों पर गोली चलाई. लखीसराय में लूट कांड की घटना हुई है. चौराहे पर वह लूट कांड होती रही और पुलिस गश्ती बल वहां से गायब रही. जब वहां के लोगों ने आवाज उठाई तो पुलिस ने लोगों को ही डांट कर भगा दिया और कहा कि ऐसा कोई लूटपाट नहीं हुआ है. यह पूरी तरीके से बिहार में जंगलराज आ गया है जो बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं यह जंगलराज नहीं जनता की राज है.

बेगूसराय फायरिंग पर बोले गिरिराज- राज्य में गुंडा राज

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...