Advertisment

ठाकुर संजन सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम श्याम नहीं रहे, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई : ठाकुर संजन सिंह का किरदार निभाने वाले व जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम नहीं रहे। 63 साल की उम्र में उन्होंने सोमवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि गुर्दे में संक्रमण के कारण उन्हें पिछले सप्ताह एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया।

श्याम के दोस्त एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिन से उपनगर गोरगांव के ‘लाइफलाइन अस्पताल’ में भर्ती थे। उन्होंने अपने दो भाइयों अनुराग और कंचन की मौजूदगी में अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

अभिनेता अनुपम श्याम इन दिनों धारावाहिक ‘मन की आवाज रूप्रतिज्ञा’ में काम कर रहे थे। वह फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं।

श्याम ने अपने तीन दशक के लंबे करियर में ‘लगान’, ‘हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी’, ‘सत्या’, ‘दिल से’ जैसी कई फिल्मों में काम किया और 2009 में आए धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में उनके ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार को समीक्षकों की काफी सराहना भी मिली। वह हाल में ‘मन की आवाज रूप्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रहे थे।

JPSC JSCC Protest: रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च आज, सुरक्षा...

 JPSC और JSCC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। तीन दौर की वार्ता विफल होने के बाद छात्र आज विधानसभा...

JPSC Case: आज पूर्व सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्या से CID करेगी...

JPSC गड़बड़ी मामले में CID की जांच तेज, सोमवार को पूर्व सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्या से पूछताछ होगी। मंगलवार और बुधवार को डॉ अनिमा...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ Monsoon, 13 अगस्त को...

झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। 13 अगस्त को कोल्हान में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की...