Advertisment

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या कल जमशेदपुर में करेंगे जनसभा, रांची में बाइक रैली में होंगे शामिल

रांची. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या कल रांची में मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल होंगे। साथ ही कल ही वे जमशेदपुर में जनसभा भी करेंगे।

तेजस्वी सूर्या कल जमशेदपुर में करेंगे जनसभा

तेजस्वी सूर्या कल रांची में मोटरसाइकिल जुलूस में होंगे। मोटरसाइकिल जुलूस सुबह 11:00 बजे से बिरसा चौक से शुरू होगा। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भानु प्रताप शाही, लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे।

वहीं सूर्या जमशेदपुर में दोपहर 1 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजू पांडे भी मौजूद रहेंगे। सूर्या शाम 4 बजे से रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन सभा में भी हिस्सा लेंगे।

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...