असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा

रांची. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे रामगढ़ जिले के रजरप्पा डीएवी मैदान में 11:00 से आयोजित जनसभा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की झारखंड में जनसभा

असम के सीएम गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी और हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री सरमा धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केंद्र में 2.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) घनश्याम ग्रोवर, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय यादव, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय भी मौजूद रहेंगे।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...