Advertisment

पति ने खाना फेंक दिया, तो पत्नी ने 4 साल के बेटे के सामने लगा ली फांसी

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास रहने वाली विवाहिता प्रीति कुमारी (25) ने सोमवार रात 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, प्रीति ने सोमवार रात को पति को खाना दिया था और उसने खाना फेंक दिया था।

इस बात से वह नाराज थी। घटना के समय पति हरेंद्र यादव सो रहा था। चार साल के बेटा जगा हुआ था, उसने मां को फंदा लगाते हुए देखा।

जेठ गुड्डू यादव ने बताया कि सोमवार रात प्रीति ने सभी को खोना दिया। इसके बाद सास से कहा कि वह गेट बंद कर सोने जा रही है।

फिर कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। इधर, घटना की सूचना पर धुर्वा थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

पुलिस ने प्रीति के परिजनों को सूचना दी है कि उसने फांसी लगा ली है। उनके रांची पहुंचने और बयान दर्ज होने के बाद ही बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...