Advertisment
Monday, October 6, 2025

Latest News

Related Posts

Jamshedpur : इस बार इंडी गठबंधन फ्लॉप है, बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रही है-विष्णुदेव साय

Jamshedpur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा इलेक्शन के बीच जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि होते हुए कहा कि झारखण्ड समेत देश भर में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। झारखण्ड में सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली में जाएगी।

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के सारी की सारी सीटें भी भाजपा के झोली में जाने की बातें उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखण्ड राज्य में नक्सल को खत्म करना भी भाजपा सरकार की देन है, लेकिन वर्तमान में झारखण्ड में  सरकार की नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद फिर से पनप रहा है।

आदिवासी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं होता है

उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

सीएस आई 4 22Scope News

ये भी पढ़ें- Khunti : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात माओवादी बुधराम मुंडा, फायरिंग के दौरान… 

उसके बाद भाजपा पर जात-पात के राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद आदिवासी समुदाय से है और आदिवासी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं होता है। इसलिए ये कोई मुद्दा ही नहीं है, साथ ही कहा कि इंडी गठबंधन के झूठ को जनता समझ गई है और इस कारण ये गठबंधन फ्लॉप है।

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe